तुम , माँ , और धानी

तुम , माँ , और धानी
मेरी प्यारी कहानी
मेरे अंतर की आवाज़
मेरी भावनाओं की वाणी


तुम, माँ, और धानी
मेरा कुबेर का खज़ाना
मेरे पुरखो की जायदाद
मेरा अगणित बयाना


तुम, माँ, और धानी
मेरा सांतवा  आसमान
मेरा सुकून का घरोंदा,
मेरे ख्वाबो की दूकान


तुम, माँ, और धानी
मेरे ठहाको का शोर
मेरी आँखों का समंदर
मेरे ज़िन्दगी की छोर

तुम, माँ, और धानी
मुझ अलादीन का चिराग
मेरी खुली हुई लाटरी
मेरे जागे हुए भाग


तुम , माँ और धानी
मेरी पहली तारीख की तनख्वाह
मेरे फेसबुक के लाइक्स
मेरी शायरी की वाह -वाह


तुम , माँ , और धानी
मेरी खुद से मुहब्बत
जीवन से मेरी यारी
मेरे हर कण की चाहत


तुम, माँ, और धानी
मेरी अल्हड शरारत
मेरी निछन्द कविता
मेरी शामत , मेरी आफत


तुम , माँ और धानी,
मेरी तीन पूरी हुयी मुरादें
मेरी यादें, मेरे वादे
तुम , माँ और धानी










Comments

Popular posts from this blog

Divine Intervention

प्यारी माँ

The two worlds