तुम्हीं हमारा अनहद गीत
तुम्हीं हमारा अनहद गीत
तुम आँखों का अविरल झरना
तुम पानी का कल कल करना
तुम बोल हो मन की कविता के
तुम इन साँसों का संगीत
तुम्हीं हमारा अनहद गीत
तुम अपनी माँ की परछाई
तुम यूँ ठुमक ठुमक कर आई
जादू जैसे उसका और मेरा
तुम हमसे फिर अपनी प्रीत
तुम्हीं हमारा अनहद गीत
तुम मेरे बचपन का रस्ता
तुम बदमाशियों का बस्ता
ज्ञानी, शैतानी, मनमानी,
जाती तुम हर बात में जीत
तुम्ही हमारा अनहद गीत
धरती पर , हमारा सितारा
भानुमति का तुम्ही पिटारा
तुममे रमके सब है बिसरे
तुम अब सबसे प्यारी रीत
तुम्ही हमारा अनहद गीत
Comments
Post a Comment